सतना में दूसरा कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिला, रीवा रेफर किया

Satna corona positive

सतना – जिले में दूसरा कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिला है। बता दें कि इससे पहले बीते 4 मई को पहला कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिला था जिस मरीज की रीवा में उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। वहीं अब सतना जिले का दूसरा कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक सतना जिले के अमरपाटन से कोरोना पॉजीटिव मरीज मिला है जिसके बाद क्षेत्र में सुरक्षा के पूरे एहतिहात बरतते हुए मरीज को आईसोलेट किया गया है। जानकारी मिली है कि अमरपाटन तहसील के ग्राम रैकवारा का यह कोरोना पाॅजिटिव मरीज निवासी है जो कि हाल ही में गुजरात के सूरत से क्वारंटीन किया गया था। हालांकि सतना जिले के अमरपाटन से मिले जिले के दूसरे कोरोना पाॅजिटिव मरीज को मेडिकल टीम ने पूरी सुरक्षा के साथ रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया।