रिटस्पिन कंपनी के खिलाफ पीथमपुर के श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Ritspin pithampur

पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर में धागा बनाने वाली रिटस्पिन कंपनी के श्रमिकों ने बड़ी तादाद में इकट्ठा होकर श्रम कार्यालय पहुंचकर, मैनेजमेंट मुर्दाबाद के नारे लगाए। जानकारी के मुताबिक कम्पनी द्वारा लॉकडाउन के दौरान पेंमेट नहीं करने तथा समय पर वेतन पीएफ जमा नहीं होने के कारण आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया गया।

दरअसल पीथमपुर के सेक्टर-3 में स्थित धागा बनाने वाली कंपनी रिटस्पिन कंपनी का आया है जिसमें काम करने वाले लगभग 200 श्रमिकों ने श्रम कार्यालय पहुंचकर प्रबंधन के खिलाफ वेतन और पीएफ संबंधिक समस्या को लेकर जमकर नारेबाजी की।