छिंदवाड़ा में सियार के हमले से घायल युवक की मौत

Chourai Chhindwara

छिंदवाड़ा। जिले में एक सियार के हमले से घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मामला चौरई वन परिक्षेत्र के बमनीलाला का है जहां एक युवक और उसके पिता पर सियार ने हमला कर घायल कर दिया था जिसके बाद युवक की तबियत बिगड़ने पर नागपुर रेफर किया गया जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं इस मामले में परिजनों द्वारा वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है जिसके चलते छिंदवाड़ा डीएफओ ने शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया।

  • चौरई के बमनीलाला में सियार ने किया था हमला
  • परिजन ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
  • छिंदवाड़ा डीएफओ ने जांच का आश्वासन दिया
  • युवक को किया था नागपुर रेफर, हुई मौत