धार जिले में मना तेजा दशमी का पर्व

teja dashmi

धार। तेजा दशमी के अवसर पर धार जिले में चल समारोह का आयोजन हुआ जिस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा निशान चढ़ाए गए। धार जिले के दसई, बालोदा, भरावदा सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में तेजा दशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में सत्यवीर तेजाजी महाराज की कथा आयोजित हुई। जानकारी के मुताबिक कोरोना के कारण इस वर्ष अखाड़ा आयोजित नहीं हुआ, वहीं जगह जगह पुलिस भी मुस्तैद दिखी।

  • दसई सहित आसपास के ग्रामों में हुए विशेष आयोजन
  • मंदिर में तेजाजी महाराज की कथा आयोजित
  • श्रद्धालुओं द्वारा निशान भी चढ़ाए गए