सिवनी विधायक दिनेश राय ने किया बडा खुलासा

सिवनी। विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सिवनी के नरेला स्थित वेयर हाउस और ओपन टेग पहुंचकर निरीक्षण किया जहां सिवनी की लाखो टन धान रखी हुई है। विधायक के औचक निरीक्षण की खबर लगते ही सिवनी नान और फैडरेशन के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

  • सिवनी का 5 हजार क्विंटल चावल सागर में रिजेक्ट
  • जिम्मेदार अधिकारियों ने सड़वाई धान?
  • शराब ठेकेदारों को धान बेचने रचा षडयंत्रः विधायक
  • विधायक ने सीएम से लगाई कार्रवाई की गुहार

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने धान खराब करने के पीछे फेडरेशन के अधिकारियों का एक बड़ा षडयंत्र बताया, विधायक बोले कि धान को शराब माफियों के साथ साठ गाठ से खराब किया जाता है और फिर उसे उन्हें ओने पौने दाम पर बेच देते है।

दरअसल सिवनी का 5 हजार क्विंटल चावल, सागर में रिजेक्ट हो चुका है जिसके चलते सिवनी की 8 मिलों और ट्रांसपोर्ट एजेंसी को नोटिस जारी होना है। चर्चा ये भी है कि कोरोना काल का फायदा उठाते हुए लाखो क्विंटल खराब चावल सिवनी सहित अन्य जिलों में भेजा गया जिसकी पकड़ सागर में हुई और सागर जिला प्रशासन ने अमानक चावल को रिजेक्ट कर दिया।

You May Also Like

More From Author