MP Upchunav : छतरपुर के लिधौरा पहुंचे बीजेपी के दिग्गज, सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

chhatarpur badamalhara upchunav

छतरपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एवं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा विधानसभा अंतर्गत लिधौरा ग्राम पहुंचे। बता दें कि उपचुनाव को लेकर बीजेपी के नेता इन दिनों निरंतर दौर कर जनसभाएं कर रहे हैं जिसके तहत सीएम शिरवाज और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा छतरपुर के लिधौरा पहुंचे।

  • सीएम शिरवराज एवं पूर्व सीएम उमा भारती मौजूद
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी रहे मौजूद
  • विकास कार्यों काभूमि पूजन एवं लोकार्पण किया
  • मध्य प्रदेश में इस समय उपचुनाव का दौर

सीएम शिवराज ने कार्यक्रम के दौरान सिंचाई परियोजना सहित कई कार्यें का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। बता दें कि सिंचाई परियोजना से 74 ग्रामों की कृषि भूमि को पानी मिल सकेगा। वहीं कार्यक्रम में मंत्री गोपाल भार्गव, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी मौजूद रहीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छतरपुर जिले में भी उड़द और सोयाबीन की फसलें नुकसान हुई हैं जिला कलेक्टर इसका तत्काल सर्वे कराएं पर किसानों को राहत राशि प्रदान की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि हमेशा बुंदेलखंड क्षेत्र की चिंता की है और मरते दम तक यहां के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।