veterinary hospital betul

घोड़ाडोंगरी में समय पर नहीं आते पशु चिकित्सक

बैतूल। जिले के घोड़ाडोंगरी पशु चिकित्सालय में पदस्थ सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी मनीराम अहाके द्वारा समय पर कार्यालय नहीं आने एवं निजी उपचार किए जाने का मामला सामने आया है। कार्यालय के सफाईकर्मी ने बताया कि काशीनाथ बिसंद्र चिकित्सक के आने का समय निश्चित नहीं है।

  • डाॅ मनीराम अहाके का आने का समय निश्चित नहीं
  • निजी उपचार कराने को मजबूर पशु पालक
  • सुबह कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले डाॅक्टर
  • क्षेत्रीय मुख्य अधिकारी को भी जानकारी का आभाव

बता दें कि पशु चिकित्सालय खलुने का समय सुबह 7 से 11 एवं शाम 5 से 6 बजे का है लेकिन चिकित्सक के कार्यालय में उपस्थित नहीं होने से पशु पालकों को निजी उपचार कराने को मजबूर होना पड़ रहा है।

मामले में घोड़ाडोंगरी मुख्य पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी सीमा ठाकुर भी गोलमोल जवाब देती नजर आईं। जहां एक ओर निजी उपचार मामले में जानकारी का आभाव बताया तो वहीं जांच के बाद शिकायत सही पाए जाने पर चेतावनी और फिर उसके बाद कार्रवाई का आश्वासन दिय गया।

Back To Top