शेखापुर सरपंच पर छेड़छाड़ का आरोप, खकनार पुलिस से की गई शिकायत

Shekapur khaknar burhanpur

बुरहानपुर। जिले के खकनार थाना पुलिस से एक महिला ने सरपंच के खिलाफ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है लेकिन लगभग 1 माह बीत जाने के बाद भी पुलिस की गिरफ्त से संरपंच बाहर है जिसके चलते पीड़िता ने अब धमकी मिलने की शिकायत भी पुलिस से की है। दरअसल ग्राम शेखापुर सरपंच के खिलाफ एक महिला द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी जिसके बाद अब पीड़िता को धमकियां भी मिलने की जानकारी लगी है।

  • पीड़ित महिला ने पुलिस से की शिकायत
  • पीड़िता ने धमकियां मिलने की भी शिकायत की
  • जल्द से जल्द आरोपी को करेंगे गिरफ्तारः पुलिस

खकनार थाना प्रभारी, नरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया जबकि पुलिस द्वारा घर पर दबिश दी गई जो कि फिल्हाल फरार चल रहा है। वहीं महिला को धमकी मिलने के मामले में पुलिस द्वारा जांच करने की बात कही गई।