अल्प प्रवास पर उमरिया पहुंची शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह

Shahdol MP Himadri Singh

शहडोल – संसदीय क्षेत्र की  सांसद हिमाद्री सिंह अपने अल्प प्रवास पर उमरिया सर्किट हाउस पहुंची जहां BJP कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जिले में चल रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की। भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने उमरिया जिले की ओर से सांसद महोदय का स्वागत किया। साथ ही उमरिया जिले के ज्वलंत मुद्दे और विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की।

चंदिया में नर्मदा एक्सप्रेस के स्टॉपेज एवं केंद्रीय विद्यालय हेतु भवन निर्माण की कार्रवाई अविलंब कराए जाने की सिफारिश की गई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे, आशुतोष अग्रवाल, राकेश शर्मा, ज्ञानवती सिंह, करकेली जनपद अध्यक्ष कुसुम सिंह श्रवण तिवारी, धनुषधारी सिंह, चंदेल कुसुम सिंह, अर्जुन सिंह, सैयाम अरविंद चतुर्वेदी, नरेंद्र गिरी, विष्णु भारती, सुमित गौतम, रविकांत गौतम, संतोष यादव, श्रीधर राव एवं भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।