छिंदवाड़ा जिला हुआ अनलाॅक, अमरवाड़ा क्षेत्र में रही चहल-पहल

Chhindwara unlock

छिंदवाड़ा, 1 जून। मध्यप्रदेश को सरकार द्वारा एक जून से अनलाॅक कर दिया गया है। 5 प्रतिशत से कम पाॅजिटिविटी रेट वाले जिलों को खोले जाने के आदेश आते ही छिंदवाड़ा जिले में भी अनलाॅक करने की शुरूआत कर दी गई थी और 1 जून को बाजार खोला गया अमरवाड़ा क्षेत्र की बात करें तो सुबह-सुबह दुकानें खोलने को लेकर काफी संशय बना हुआ था, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने दुकानों को खोलने के संबंध में आदेश साझा करते हुए इस संशय को खत्म किया। हालांकि पुलिस प्रशासन और नगर पालिका अधिकारी कोरोना गाइडलाइन सहित नियमों का पालन कराने मार्केट में भ्रमण करते नजर आए। बता दें कि लगभग ढाई महीने के बाद एक बार फिर बाजार अनलाॅक हुआ है।