अमरवाड़ा में किसानों से धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

amarwara police

छिंदवाड़ा। जिले के अमरवाड़ा में गेहूं खरीदी पर राशि गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तार कर ली है। दरअसल परसगांव निवासी सतीश एवं नारायण नामक व्यक्ति ने अमरवाड़ा के आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों से लाखों रूपयों का मक्का एवं गेहूं खरीदा थी जिसमें शुरुआती दौरान में भुगतन किया गया लेकिन इसके बाद किसानों को तकरीबन 55 लाख रूपयों की राशि का भगुतान नहीं किया गया। वहीं धोखाधड़ी होने की शिकायत किसनों ने पुलिस से की जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • दो मुख्य आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
  • तकरीबन 55 लाख रूपयों का भगुतान था शेष
  • किसानों की शिकायत पर हुआ था केस दर्ज