विश्व पर्यावरण दिवस: उमरिया बीजेपी ने चलाया वृक्षारोपण अभियन

Ankur abhiyan mp

उमरिया, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश में वृक्षारोपण का अभियान ‘अंकुर’ की शुरूआत की गई है जिसके तहत उमरिया भारतीय जनता पार्टी से बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे, जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल ने मुक्तिधाम पहुंचकर वृक्षारोपण किया। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा पर्यावरण दिवस के मौके पर अंकुर अभियान के तहत सभी जिलों में वृक्षारोपण अभियान चलाने की अपील की है।