sarwahi umaria

लापरवाह सिस्टम: डेढ़ महीने से बगैर लाइट रात गुजार रहे ग्रामीण, उमरिया के सरवाही का मामला

उमरिया, 21 अगस्त. बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र के ग्राम सरवाही खुर्द में पिछले डेढ़ महीने से ट्रांसफार्मर जला होने के कारण बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है जिसके कारण रहवासी अपनी रात बिना लाईट के गुजारने को बजबूर हैं. ट्रांसफाॅर्मर जलने की लिखित शिकायत विद्युत विभाग कार्यालय को दिए जोन के बाद जला हुआ ट्रांसफार्मर तो गांव से निकाल लिया गया लेकिन उसकी जगह अब तक खाली है. मामले में मंत्री मीना सिंह से सवाल पूछा गया तो एक-दो दिन में ट्रांसफाॅर्मर लगवने का प्रयास करने की बात कही गई. बहरहाल अब देखना हो ग्रामीणों की समस्या का समाधान आखिर कब तक होता है.

 

Back To Top