मुकेश कुमार की पुण्यतिथि पर सिंगिंग प्रतियोगिता आयोजित

Singer Mukesh Kumar

रतलाम जिले के ताल मे सतगुरु टीम द्वारा मशहूर गायक मुकेश कुमार की पुण्यतिथि पर ‘एक शाम मुकेश के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने शामिल होकर अपनी प्रस्तुति देकर समा बांधा… प्रतियोगा में पहले तीन विजेताओं को पुरस्कृत करने सहित सभी सहभागियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया… आयोजन में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश परमार, पूर्व जनपद पंचायत आलोट सदस्य शिवनरायण शुक्ला, पवन मोदी, मुकेश परमार, गोरधन पोरवाल, श्याम माहेश्वरी,मुकेश पांचोला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए…