kolaras raghuwanshi samaj

कोलारस रघुवंशी समाज को पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग

शिवपुरी, 9 सितम्बर – कोलारस रघुवंशी समाज ने समाज के प्रदेश अध्यक्ष और कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपकर समाज को पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग की है. ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि प्रदेश के ग्वालियर संभाग के जिलों सहित तमाम जिलों में रघुवंशी समाज की साक्षरता दर बेहद नगण्य है ऐसे में शासकीय सेवाओं, अकादमिक एवं तकनीकी सेवाओं में भी संख्या बेहद कम होने के चलते पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने को लेकर आवाज उठाई गई.

Back To Top