gauri shankar bisen

पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष बनने के बाद बालाघाट पहुंचे गौरीशंकर बिसेन

बालाघाट, 9 सित्मबर – मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग (pichda varg kalyan vibhag mp) के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद गौरीशंकर बिसेन (Gaurishankar Bisen) बालाघाट दौरे पर रहे जिस दौरान गोंदिया स्टेशन पर आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. बता दें कि गौरीशंकर बिसेन 7 बार विधायक, 2 बार सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे चुके हैं जिसके बाद अब उन्हे पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Back To Top