बालाघाट लॉकडाउन, पुलिस ने लगवाई उठक बैठक

Balaghat lockdown

बालाघाट। कोरोना महामारी के चलते देश में लागू लॉकडाउन के दौरान बेवजह बाहर घूम रहे लोगों के खिलफ पुलिस ने सख्ती दिखाई है। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिला पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान बेवजह बाहर घूम रहे लोगों से उठक बैठक लगवाई, जबकि घरों में रहने के लिए हिदायत दी जा रही है।

वैसे तो दो राज्यों की सीमा पर बसा मध्य प्रदेश का बालाघाट जिला फिलहाल ग्रीन जोन में है, लेकिन पुलिस सख्ती दिखाकर लोगों की सुरक्षा के उद्देश्य से लॉकडाउन नियमों का पालन तथा सोशल डिस्टेंस्टिंग का पालन करने की अपील भी कर रही है, जबकि वाहनों पर चालानी कार्रवाई भी निरंतर जारी है।