former-cm-kamal-naths-birthday-celebrated-with-pomp-in-chhindwara-district

छिंदवाड़ा जिले में धूमधाम से मनाया गया पूर्व सीएम कमलनाथ का जन्मदिन

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमल नाथ के जन्मदिन को छिंदवाड़ा जिले में धूमधाम से मनाया गया। अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह ने हर्रई क्षेत्र में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ केक काटकर पूर्व सीएम कमलनाथ का जन्मदिन मनाया तो वहीं हर्रई बटका खापा और धनोरा क्षेत्र में धार्मिक आयोजन हुए। इसके साथ ही हनुमान मंदिर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशेष आयोजन कर पूर्व सीएम कमलनाथ की लम्बी आयू की कामना करते हुए पलोगों को मिठाईयां भी बांटीं।

Back To Top