Breaking News : डबरा की 1500 बीघा जमीन में लगी आग, किसानों में मची अफरा तफरी

Viral Video from dabra gwalior where 1500 bighas of wheat land catches fire

Gwalior Dabra Viral Video / Breaking News : मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से एक वीडियो सामने आया है जिसमें करीब 1500 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने का दावा किया गया है. वायरल वीडियो (viral video) में जानकारी दी गई है कि वीडियो ग्वालियर के डबरा क्षेत्र का है जहां करीब 1500 बीघा जमीन, आग की चपेट में आई है.

वीडियो बनाने वाला शख्स पंजाबी भाषा में जानकारी दे रहा है. युवक बता रहा है कि आग इतनी तेज है कि कोई उसके पास तक नहीं जा रही है और आग खेत से खेत तक बढ़ते हुए सड़क पार कर चुकी है. मौके पर भारी संख्या में किसान भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं और अफरा तफरी का माहौल है. वहीं आग की लपटें बढ़ती देख किसान बची हुई फसल को आनन फानन में काटते हुई भी दिखाई दे रहे हैं.