फांसी लगाने के बाद रस्सी टूटी तो नीचे गिरा अधेड़

UMARIYA NEWS | उमरिया : जिले में एक अधेड़ ने जब पेड़ से लटककर फांसी लगाने का प्रयास किया तो पेड की रस्सी टूटने से अधेड़ घायल हो गया जिसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल मामला ग्राम बेलसरा का है जहां हेतसिंह नामक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। वहीं दूसरी ओर जिला चिकित्सालय में कर्मचारियों की लापरवाही भी देखने को मिली। एम्बुलेंस वाहन चालक ने बताया कि लगभग 20 मिनट तक ना तो कोई वार्डबाॅय मदद् के लिये आया और ना ही स्ट्रेचर मिला जिससे परिजनों को ही स्वयं घायल को अंदर पहुंचाया गया।

 

Back To Top