उमरिया में बंगाल हिंसा पर ममता बनर्जी का पुतला जलाया

Bengal violence

उमरिया। पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के विरोध में बीजेपी द्वारा तृणमूल कांग्रेस सहित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विरोध किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के उमरिया में भी बीजेपी जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस सहित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर बंगाल में कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले को लेकर आक्रोश जताया। बता दें कि हाल ही में बंगाल विधानसभा के चुनाव होने के बाद हिंसा की खबरें आ रही है जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उनके कार्यकर्ताओं को ही निशाना बनाए जाने का सीधा आरोप लगाया है।

  • विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में भड़की हिंसा
  • तृणमूल कांग्रेस सहित मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप