भोपाल हमीदिया में कोरोना मरीज और परिजनों के बीच संवाद सेतु की अनोखी पहल

hamidia hospital bhopal

भोपाल। कोरोना संक्रमित मरीजों को हमीदिया हाॅस्पिटल में संवाद कोविड-19 हेल्पलाइन के जरिए परिजनों से वीडियो काॅलिंग पर बात कराने की अनोखी पहल की गई है। बता दें कि भोपाल ग्रुप आॅफ इनफार्मेशन एंड एक्शन और बीएसएस काॅलेज की प्रोफेशनल सोशल वर्क स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा इस पहल को शुरू किया गया है जिसके जरिए अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की उनके परिजनों से वीडियो काॅलिंग कराकर बताई कराई जाती है। ऐसे में मरीज और परिजनों के बीच एक संवाद सेतु बनने का काम समाजसेवी युवाओं ने किया है, जिस पहल से लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।

  • ‘संवाद कोविड19 हेल्पलाइन’ की पहल कामगर साबित
  • परिजनों की मरीज से कराई जाती है वर्चुअल बात