Alirajpur | अलीराजपुर : भारतीय जनता पार्टी में टिकट वितरण के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी खुल कर सामने आ गई है। अलीराजपुर विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे उम्मीदवारों ने अब पार्टी से बगावत का फैसला कर लिया है। इस सीट से नागरसिंह चैहान को पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद सोंडवा ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा कर चुनाव मैदान में उतरने का मन बना लिया है। भाजपा से बागी हो कर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व जिला महामंत्री वकीलसिंह ठकराला ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। दरअसल सोंडवा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने इस बार पार्टी से मांग की थी कि विधानसभा चुनाव में स्थानीय व्यक्ति को ही टिकट दिया जाये, लेकिन पार्टी ने कार्यकर्ताओं की मांग के विपरीत वर्तमान विधायक नागरसिंह चैहान को ही चैथी बार टिकट दे कर मैदान में उतारा दिया गया।
Related Posts
कांतिलाल भूरिया का अलीराजपुर कांग्रेस ने किया विरोध
Alirajpur | अलीराजपुर : विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण के बाद कांग्रेस पार्टी के सांसद कांतिलाल भूरिया के खिलाफ…
गडकरी बोले, भारत पानी देने तैयार, पहले पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों का समर्थन बंद करे
अलीराजपुर। अलीराजपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर के पक्ष में जनसभा…
कलेक्टर की तुलना हाथी से की, कांग्रेस विधायक भूरिया का विवादित बयान
Alirajpur – अलीराजपुर के जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का विवादित बयान सामने आया है। दरअसल कलावती भूरिया जीत…

