Alirajpur | अलीराजपुर : भारतीय जनता पार्टी में टिकट वितरण के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी खुल कर सामने आ गई है। अलीराजपुर विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे उम्मीदवारों ने अब पार्टी से बगावत का फैसला कर लिया है। इस सीट से नागरसिंह चैहान को पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद सोंडवा ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा कर चुनाव मैदान में उतरने का मन बना लिया है। भाजपा से बागी हो कर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व जिला महामंत्री वकीलसिंह ठकराला ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। दरअसल सोंडवा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने इस बार पार्टी से मांग की थी कि विधानसभा चुनाव में स्थानीय व्यक्ति को ही टिकट दिया जाये, लेकिन पार्टी ने कार्यकर्ताओं की मांग के विपरीत वर्तमान विधायक नागरसिंह चैहान को ही चैथी बार टिकट दे कर मैदान में उतारा दिया गया।
Related Posts
सेल टेक्स अधिकारी ने व्यापारी से सांठगांठ कर की सेल्स टैक्स चोरी ?
अलीराजपुर। जिला सेल टेक्स चोरी का गढ़ बन चुका है, जिले में सेल टैक्स की चोरी कर सामान को धड़ल्ले…
कांग्रेस नेता बोले – गोली खाने तैयार, मप्र सरकार ने बनाई गलत नीति
अलीराजपुर। मध्यप्रदेश की नई खनिज नीति (MP Khanij Niti) के विरोध में अलीराजपुर के कांग्रेस नेता महेश पटेल के साथ…
कांग्रेसियों और कलेक्टर के बीच हुई बहस
अलीराजपुर। जनसुनवाई के दौरान कांग्रेसियों और जिला कलेक्टर के बीच जमकर बहस हुई है। बता दें कि अलीराजपुर कांग्रेस जिला…
