Rashifal

Aaj Ka Rashifal : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, किस देवता की करनी है पूजा

23 April 2022, Aaj ka Rashifal : आज कालाष्टमी (Kalashtami) के दिन चंद्रमा मकर राशि में भ्रमण कर रहा है। काल भैरव की आराधना से रोग, दोष और भय दूर हो जाते हैं। आज राहु काल सुबह 09:14 से 10:49 तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास बता रहे हैं 23 अप्रैल का राशिफल।

  • मेष – स्वास्थ्य संबंधी विकारों में कमी आएगी। किसी परिचित से लाभ प्राप्त हो सकता है। घर में भौतिक वस्तु आने से मन प्रसन्न रहेगा। हनुमान जी को घी का दीपक लगाएं। शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 5

  • वृषभ – आज व्यापार व्यवसाय से संबंधित निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आपको खासा लाभ होगा। अपने वृद्धजनों के द्वारा किए गए कार्य को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। सरसों के तेल का दीपक घर के द्वार पर लगाएं। शुभ रंग- हरा एवं शुभ अंक- 1

  • मिथुन – अपने आस-पड़ोस के लोगों से तालमेल अच्छा रखें वाद विवाद की स्थिति बन सकती हैं। विदेश यात्रा के योग हैं। व्यर्थ खर्च से मन खिन्न रहेगा। चांदी के एक मोती को बबूल के वृक्ष के नीचे डालें। शुभ रंग- लाल एवं शुभ अंक- 7

  • कर्क – पुराने चल रहे प्रोजेक्ट पर आ रही शासकीय बाधाए हटेंगी। अधिकारी तथा शासकीय कर्मचारी से तालमेल अच्छा रहेगा। शैक्षिक क्षेत्र मजबूत बनेगा। श्री शिवाय नमस्तुभयम का जप करें। शुभ रंग- सफेद एवं शुभ अंक- 8

  • सिंह – राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यों के लिए लंबी यात्रा करना पड़ सकती हैं। किसी बड़े अधिकारी के द्वारा सताए जा सकते हैं। चमेली के तेल को शनि मंदिर पर चढ़ाएं। शुभ रंग- बैगनी एवं शुभ अंक- 9

    कन्या – किसी अच्छे कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। शिक्षा से संबंधित मामलों में लाभ प्राप्त होगा एवं उन्नति के अवसर खुलेंगे। कुत्ते को रोटी खिलाएं। शुभ रंग- चॉकलेटी एवं शुभ अंक- 2

    तुला – प्रॉपर्टी संबंधी पारिवारिक विवाद होने के आसार हैं कृपया शांत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ से शारीरिक कष्ट होने के योग हैं। ॐ भैरवाय नमः का जप करें। शुभ रंग- लाल एवं शुभ अंक- 3

    वृश्चिक – पेट एवं नेत्रों संबंधी विकारों से ग्रस्त हो सकते हैं। परिवार में दिया गया उधार वापस न आने से चिंता होगी। आर्थिक हानि के योग हैं, संभल कर व्यापार करें। खड़े मूंग को हरे कपड़े में बांधकर किसी भिखारी को दान करें। शुभ रंग- सफेद एवं शुभ अंक- 4

  • धनु – पति पत्नी के रिश्ते में मजबूती आएगी। पुराने विवाद शांत होने से घर में खुशियां बढ़ेंगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों की हार संभव है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। ॐ नमः शिवाय का जप करें एवं शिवजी की आराधना करें। शुभ रंग- सिंदूरी एवं शुभ अंक- 9

  • मकर – किसी स्त्री के द्वारा आपको आर्थिक सहायता मिलने के योग हैं। पुरानी चल रही समस्या का समाधान प्राप्त होगा। श्री कृष्णाय नमः का जप करें। शुभ रंग- पीला एवं शुभ अंक- 1

  • कुंभ – शरीर में थोड़ी भी परेशानी होने पर किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएं शारीरिक व्याधि बढ़ने के योग हैं। यदि नई योजना बना रहे हैं तो आज न बनाएं क्योंकि कोई भी कार्य कष्टप्रद रहेगा। ॐ विष्णवे नमः का जप करें। शुभ रंग- नारंगी एवं शुभ अंक- 8

  • मीन – राजनीतिक मामलों में अवनति के योग बन रहे हैं किसी भी प्रकार की यात्रा से बचें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त हो सकता है। ॐ गुरवे नमः का जप करें। शुभ रंग- गोल्डन एवं शुभ अंक- 2

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026