रूड़की। जेल से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया एक कैदी पुलिस अभिरक्षा से भागने में कामियाब हुआ है। दरअसल मामला हरिद्वार जिले के रूड़की का है जहां कादिर नामक कैदी के अस्पताल से फरार होने की सूचना मिली है जिसकी तस्वीरें अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई हैं।
रुड़की सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि विगत 25 मई को कादिर नामक आरोपी को आम्र्स एक्ट के तहत जेल भेजा गया था। जिसकी तबियत खराब होने के कारण कैदी को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया था। जानकारी दी गई कि कैदी ने हथकड़ी से हाथ निकालकर मौके से फरार हुआ जिसे देखने पर कैदी के पीछे पुलिसटीम भी भागी लेकिन कैदी को पकड़ा नहीं जा सका।
बता दें कि कैदी के फरार होने की सूचना के बाद तत्काल रुड़की सीओ चंदन सिंह बिष्ट और गंगनहर कोतवाल राजेश शाह, अस्पताल पहुंचे तथा जानकारी जुटाई। हालांकि पुलिस टीम को फरार कैदी की तलाश में लगा दिया गया है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More