धार। पीथमपुर में नगरीय प्रशासन, जिला प्रशासन एवं पुलिस टीम की मौजूदगी में कांग्रेस नेता हेमंत हीरोले के अवैध अतिक्रमण को जमींदोज किया गया। बता दें कि राज्य सरकार के निर्देश पर प्रदेश भर में माफियाओं के खिलाफ अभियान जोरों पर है जिसके तहत पीथमपुर में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता हेमंत हीरोले के खिलाफ तकरीबन 8 केस दर्ज है जिनके अवैध कब्जे को अब प्रशासन द्वारा हटवाया गया है।
पीथपमुर सीएसपी, तरुणेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि हेमंत हीरोले के खिलाफ पीथमपुर के थानों में 8 केस दर्ज है जिसके द्वारा किए गए शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को हटाया गया। जानकारी दी गई तकरीबन 16 हजार स्काॅयर फिट पर कब्जा था जिसे हटाया गया। हालांकि अन्य अपराधियों की जानकारी भी राजस्व एवं नगर पालिका को देते हुए जल्द कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया।
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More
Bloating Home Remedies: क्या आप सुबह तो बिल्कुल फिट महसूस करते हैं, लेकिन शाम 8… Read More
Pakistan Afghanistan War Latest Update: पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच दशकों से चला आ रहा… Read More