Haridwar – हरिद्वार के ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर रसानंद महाराज (Late Shri Rasanand Maharaj) की संपत्ति को लेकर एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया है। रसानंद महाराज की मौत के दो साल बाद तेजेन्द्र कौर नाम की महिला ने एक बार फिर से खुद को रसानंद महाराज की पत्नी बताते हुए अपने दो साल के बच्चे को रसानंद महाराज का बेटा बताया। प्रेस वार्ता के दौरान महिला ने Shri Rasanand Maharaj की संपत्ति पर अपने बेटे का हक जताया और दक्षिण काली पीठाधीश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज पर रसानंद महाराज की संपत्ति पर धोखाधड़ी से अपने नाम करने का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि रसानंद महाराज की संपत्ति का विवाद कोर्ट में है और उनके पास कोर्ट का स्टे भी है लेकिन कैलाशानंद महाराज संपत्ति को खुर्द बुर्द कर बच्चे का हक मारना चाहते है जो वो होने नही देंगी। VIDEO
आपको बता दें कि लगभग ढाई वर्ष पहले Rasanand Maharaj की मौत के बाद भी महिला ने खूब हंगामा काटा था तब अग्नि अखाड़े ने रसानंद की कई संपत्तियों पर कैलाशानंद ब्रह्मचारी को संरक्षक के तौर पर काबिज किया था। हालांकि बाद में स्वामी कैलाशानंद और महिला ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस मामले के निपटारे की घोषणा की थी।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More