New Delhi

Nivar Alert: तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक बार फिर हाई अलर्ट

चेन्नई/पुडुचेरी। चक्रवाती तूफान निवार (Nivar)तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से टकराता हुआ उत्तर-पश्चिम की ओर रुख कर चुका है। पुडुचेरी और तमिलनाडु में कई हिस्सों में लगातार बारिश होने के कारण जान माल का नुकसान हुआ है। लेकिन एक बार फिर मौसम विभाग ने तेज आंधी सहित भारी बारिश होने की संभावाना जताई है।

बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर तथा भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के आसपास अगले 36 घंटों के दौरान दबाव गहरा होने के कारण तेज आंधी के साथ अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावाना जताई गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक 2 दिसंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में मध्यम से तेज आंधी के साथ बहुत तेज बारिश और अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है, इसके अलावा दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए मछुआरों को 29 नवंबर को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर से सटे इलाकों में ना जाने की सलाह दी गई है। 1 से 3 दिसंबर 2020 के बीच तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में मध्यम से तेज आंधी के साथ बहुत तेज बारिश और अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। जबकि 2 और 3 दिसंबर, 2020 के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप क्षेत्र में भी बादल कड़कने और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हो सकती है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026