हरिद्वार। पंकज उदास की गजल महंगी हुई शराब के थोड़ी थोड़ी पिया करो, इन दिनों हरिद्वार जनपद के आबकारी विभाग पर बिल्कुल सटीक बैठ रही है, दरअसल हरिद्वार जनपद के पड़ोसी प्रदेश, उत्तर प्रदेश में शराब सस्ती है जिसके चलते हरिद्वार में शराब की बिक्री पर असर पड़ रहा है।
हरिद्वार जनपद में देसी शराब की 78 दुकाने व अंग्रेजी शराब की 52 दुकान है, जिनमें से देसी की 42 और अंग्रेजी की 32 दुकानों पर ही शराब बिक्री हो रही है जबकि बाकी दुकानें शराब कारोबारियों ने नहीं ली है जिसके चलते सरकार को लगभग 124 करोड़ रुपए का घाटा हो रहा है।
जिला आबकारी अधिकारी के अनुसार सरकार ने 362 करोड़ रूपयों का लक्ष्य दिया था लेकिन दुकान ना उठने के कारण महज 238 करोड का राजस्व ही प्राप्त हुआ है। इस घाटे को लेकर आबकारी विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में शराब सस्ती होना इसके पीछे प्रमुख वजह है। हालांकि बढ़ते दामों के कारण शराब सेवन करने वाले भी काफी परेशान हैं।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More