आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने गुस्से में खोया आपा, वीडियो वायरल

दमोह। वीडियो देखकर आपको लग रहा होगा कि यह महिला मनसिक रूप से कमजोरहै, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है बल्कि वीडियो में दिख रही यह महिला एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है, जो कि कुछ अलग ही तरीके से अपने दुख को निरीक्षण दल के सामने व्यक्त करती नजर हा रही है। मध्य प्रदेश शासन द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के जरिए भले ही बच्चों को शिक्षित करने से लेकर उनके कुपोषण को दूर कराने जैसे अभियान चलाए जा रहे है लेकिन इतनेकम मानदेय में किस तरह मानसिक तनाव भरे हालात में आंगनवाड़ी का र्यकर्ता कार्य कर रहीं हैं इसका अंदाजा इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है।

दरअसल मामला दमोह के आमचोपरा रैयतवारी का है, जहां जब दोपहर के समय जनपद पंचायत उपाध्यक्ष आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची तो दौरान उन्होंने बच्चों के बारे में जैसे ही जानकारी लेना चाही तो वहां मौजूद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मुताबिक निरीक्षण दल ने आंगनबाड़ी में बच्चों के उपस्थित नहीं होने पर सवाल पूछे थे जिसके कारण कार्यकर्ता को गुस्सा आया। बताया गया कि बच्चे स्कूल से 1 बजे आते हैं लेकिन 12 बजे प्रशासनिक दल निरीक्षण करने पहुंचा तो बच्चे कहा से ले आएं।

कहीं ना कहीं उपरोक्त हालात छोटे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मानसिक हालत और आर्थिक व्यथा को भी दर्शाते नजर आ रहे हैं, हालांकि शासन प्रशासान को ऐसे कार्यकर्ताओं के वेतन तथा मानसिक हालात पर भी गौर करने की जरूरत है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026