एक महीने में तीसरी बार एक बार फिर चंद्र ग्रहण लगने वाला है। बता दें कि 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसके साथ कुल मिलाकर इस साल 6 ग्रहण लग रहे हैं, जिनमें से 4 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण हैं। यह चंद्र ग्रहण दक्षिण एशिया, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में नजर आएगा, जबकि भारत में ये ग्रहण नहीं दिखाई देगा और ना ही इसके सूतक काल को मान्यता दी जाएगी।
इस ग्रहण की कुल अवधि लगभग 3 घंटे रहेगी जो कि सुबह 8ः37 बजे से शुरू होकर 11ः22 बजे तक चलेगा। अद्भुत संयोग की बात यह है कि 5 जुलाई को गुरू पूर्णिंमा भी है। तो नीचे जानिए आपकी राशि पर चंद्र ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष- माथे पर चंदन का तिलक लगाएं और घर पर सुखमनी साहिब का पाठ करें।
वृषभ- गुरू के द्वारा दिए मंत्रों का जाप जरूर करें और अपने पास बादाम रखें। इसका लाभ आपको जरूर होगा। हल्दी का दान करें।
मिथुन- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः मंत्र का जाप करें। ग्रहण काल के बाद मीठे चावल बनाकर लोगों को बांटे और खुद भी खाएं।
कर्क- ग्रहण खत्म होने के बाद चने की दाल का दान जरूर करें। ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपको विशेष लाभ होगा।
सिंह- श्गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरश् के मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
कन्या- ग्रहणकाल के बाद गणेश जी की पूजा करें और उनके मंत्रों का जाप करें। गुरूद्वारे जाकर सुखमनी साहब का पाठ करें। पीपल के पेड़ के पास जाकर दीपक जलाएं।
तुला- अपने गुरू का आशीर्वाद जरूर लें। ओम ग्राम ग्रीम ग्रौं सह गुरवे नमः का जाप करें। ग्रहण काल खत्म होने के बाद पीले वस्त्रों का दान करें।
वृश्चिक- गुरू की पूजा अराधना जरूर करें। गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वर के मंत्रों का जाप करें और माथे पर चंदन का तिलक जरूर लगाएं।
धनु- गुरू को भोग जरूर लगाएं। अगर गुरू का आशीर्वाद नहीं ले पा रहे हों तो माता-पिता के चरण छूकर उनका आशीर्वाद जरूर लें।
मकर- चंद्र ग्रहण के दौरान गुरू के द्वारा दिए गए मंत्रों का जाप करें। पीपल के पेड़ के पास जाकर एक दीपक जरूर जलाएं और ब्राह्मणों को भोजन कराएं या दान करें।
कुंभ- चने की दाल का दान करें। श्गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरश् के मंत्रों का जाप करें। आज के दिन अपने पास पीला रूमाल जरूर रखें।
मीन- गुरू की सेवा जरूर करें। यदि संभव हो तो ग्रहण काल के बाद गेंहू का दान करें। ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More