देपालपुर। इंदौर जिले के मॉडल स्कूल परिसर देपालपुर में जय किसान ऋण माफी योजना कार्यक्रम और अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया। योजना अंतर्गत किसान सम्मान पत्र और किसान ऋण माफी प्रमाण-पत्र वितरित किये गयें जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में देपालपुर विधायक विशाल पटेल, एसडीएम अदिति गर्ग, तहसीलदार अवधेश चतुर्वेदी, जनपद पंचायत सीईओ के.के. खेड़े मुख्य रूप से मौजूद रहे।
इस मेले में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें निशक्तजनों के लिये मेडिकल सर्टिफिकेट हेतु विभिन्न विशेषज्ञ जैसे महिला रोग विशेषज्ञ, शिशुरोग विशेषज्ञ, नाक, कान, गला, दांत रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, डायबिटीज एवं खून की जांचें, नेत्र रोग विशेषज्ञ आदि अन्य विशेषज्ञ उपलब्ध रहे।
विभिन्न प्रकार की पेंशन हेतु भुगतान के लिये बैंक खाता खुलवाने की सुविधा, इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से निर्वाचन का प्रशिक्षण एवं हितग्राहियों को मतदाता परिचय-पत्र वितरण भी किया गया।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More