अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर द्वारा मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का पुतला दहन किया गया। बता दें कि दिग्विजय सिंह द्वारा एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने के विरोध में अनूपपुर के इंदिरा चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया गया है।
भाजपा के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा किया गया सर्जिकल स्ट्राइक एवं कमांडर अभिनंदन की वापसी के संबंध में कांग्रेस नेताओं द्वारा पाकिस्तान के पक्ष में एवं अनर्गल बयान दिए जाने के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस सरकार एवं दिग्विजय सिंह का पुतला दहन कर धरना एवं प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद राहुल गांधी मुर्दाबाद दिग्विजय सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए।
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं द्वारा अपने वक्तव्य में कहा कि केंद्र की हमारी मोदी सरकार एक सशक्त प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं जिसके कारण आतंकवादियों का सफाया हुआ है और पाकिस्तान झुकी है परंतु कांग्रेस केबेशर्म नेता अपनी अनर्गल टिप्पणियों से बाज नहीं आ रहे हैं ऐसे समय में इन्हें देश का साथ देना चाहिए परंतु यह पाकिस्तान की पीठ थपथपा रहे है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश द्विवेदी युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतेंद्र सोनी जिला अध्यक्ष सुनील गौतम समेत भाजपा के समस्त वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता नेता उपस्थित रहे।
अमेरिका के यूटा राज्य में स्थित मशहूर Zion National Park में तेज मॉनसूनी बारिश के… Read More
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More
Bloating Home Remedies: क्या आप सुबह तो बिल्कुल फिट महसूस करते हैं, लेकिन शाम 8… Read More