मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है जिससे प्रदेश में किसकी सत्ता काबिज रहेगी यह तय होगा, इन्ही 28 सीटों में से एक सीट अनूपपुर विधानसभा की भी है। अनूपपुर सीट पर उपचुनाव होने है जिसके लिए प्रमुख रूप से बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस ने जहां विश्वनाथ सिंह गुंजाम को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं बीजेपी ने बिसाहूलाल सिंह पर भरोसा जताकर टिकट दिया है, जो कि हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।
अनूपपुर में हमारी कवरेज शुरू हुई जनता की समस्याओं से, कैमरा24 ने सबसे पहले जनता की समस्याओं को जानने का प्रयास किया, जिस दौरान जनता ने मूलभूत सुविधाओं का आभाव गिनाया है।
जब एक युवा से समस्या जानी गई तो मुख्य तौर पर युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता को लेकर बात उठाई गई, दूसरी ओर स्थानीय महिला ने सरकार से मूलभूत सुविधा देने की मांग कि तो वहीं एक बुजुर्ग ने कहा कि नेता चुनाव के वक्त वोट मांगने आते तो हैं लेकिन चुनाव के बाद कोई भी समस्या सुनने नहीं आता है।
बात करें 2018 में हुए विधानसभा चुनाव की तो भाजपा प्रत्याशी रामलाल रौतेल को 51,209 वोट जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी बिसाहू लाल सिंह 62,770 वोट मिलने पर जीते थे, लेकिन कांग्रेस से इस्तीफा देकर बिसाहूलाल सिंह बीजेपी में शामिल हुए और सीएम शिवराज ने उन्हे मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया, लेकिन उपचुनाव के लिए जब बीजेपी प्रत्याशी से सवाल किए गए तो उनका क्या कहना था जरा आप भी सुनिए।
हालांकि बीजेपी प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह तो मीडिया पर सवाल उठाकर चलते बने लेकिन वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह ने हमारे सवालों का खुलकर जवाब दिया। बरहाल मध्यप्रदेश में 3 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है, हालांकि सत्ता किसके हाथ में रहेगी इसका फैसला 10 नवम्बर को होगा।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More