Parneeti Chopra Dating Raghav Chadda ? बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई है. उनको आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा के साथ हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया था जिसके बाद राघव और परिणीति के बीच डेटिंग की खबर जमकर चर्चा में थी. वहीं इसी बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के ट्वीट से ये बात और कंफर्म हो चुकी है. संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट में राघव और परिणीति की जोड़ी को अपनी बेस्ट विशेज़ दी हैं. वहीं परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग रिलेशनशिप की खबरों पर अभी तक चुप्पी साधी हुई है. फैंस उनके रिएक्शन का इंतजार भी ब्रेसबरी से कर रहे थे.
कुछ दिन पहले राघव चड्ढा से जब परिणीति के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि – आप मुझसे राजनीति के सवाल करिए, परिणीति के बारे में सवाल ना करिए. हालांकि राघव चड्ढा और परिणीति, दोनों ने ही ब्रिटेन में पढ़ाई की है. पढ़ाई के बाद परिणीति ने जहां बॉलिवुड में अपने फ्यूचर को देखा तो वहीं राघव चड्ढा ने पॉलिटिक्स में कदम रखकर आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया. वहीं हाल ही में परिणीति चोपरा का राघव चड्डा के साथ शादी होने के सवाल पर रिएक्शन भी सामने आया है. जब मीडिया ने उनसे ऐसी खबरों को लेकर सवाल पूछा तो वो हल्की सी शरमाते हुए अपनी कार की ओर बढ़ती चली गई. और आखिर में उन्होने सभी को बाय कहते हुए कार का दरवाजा बंद कर लिया. देखें वीडियो
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More