बैतूल। महाराष्ट्र किसान महासभा सचिव अरुण बनकर के बिगड़े बोल। बैतूल के मुलताई में बोले – मोदी सरकार ने अगर किसानों पर गोली तो RSS के हेडक्वाटर को उड़ा देंगे। बयान सामने आने के बाद जमकर बना चर्चा का विषय
पत्रकारों से चर्चा करते हुए अरुण बनकर ने कहा कि – अगर मोदी किसानों पर गोलियां चलवाएंगे तो मोहन भागवत को उड़ाएंगे,आरएसएस के हेडक्वार्टर को उड़ा देंगे। उन्होंने कहा कि अब किसान दिल्ली में घुस गया है। मोदी के सामने एक ही रास्ता है या तो कानून पीछे ले नहीं तो उसे आत्महत्या करना पड़ेगा। यह हमारी स्पष्ट राय है। श्री बनकर ने मीडिया से बात करते हुए धमकी के स्वर में कहा कि अगर वह किसानों पर गोली चलाएंगे तो मैं नागपुर में रहता हूं । आर एस एस का वहां हेड क्वार्टर है। मोहन भागवत वहीं पर है । हम छात्र व्यवस्था से क्रांतिकारी है उड़ा देंगे।
अरुण बनकर बोले कि जाहिर धमकी दे रहे हैं। अगर मोदी किसानों पर गोलियां चलाएंगे तो हम मोहन भागवत को उड़ा देंगे, आर एस एस के हेड क्वार्टर को उड़ा देंगे । यह तय है। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा की इसलिए मोदी गोली नहीं चला सकता। उसका स्वभाव हिटलर वाला है वह कदम पीछे नहीं लेगा उसे आत्महत्या ही करना पड़ेगा।
इधर बनकर के इस बयान के बाद यहां पुलिस की विभिन्न शाखाएं इस बयान की तलाश में जुटी हुई है। मुलताई एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने बताया कि किसान नेता का ऐसा कोई बयान उनके संज्ञान में नही है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More