Categories: Burhanpur

अलमारी में बंद स्व. अटल जी के अस्थि कलश को ताला तोड़कर निकाला

बुरहानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपायी का गतवर्ष निधन के बाद अस्थि कलश बुरहानपुर में सुरक्षित जगह पर रखा गया था जिसके एक वर्ष बाद अटलजी की पुण्यतिथि पर जब श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया तो एक अलमारी में रखे अस्थि कलश को निकालने के लिए कई देर का समय लगा।

दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपायी का अस्थि कलश, गतवर्ष से बुरहानपुर में स्मारक बनाने के लिए एक अलमारी में सुरक्षित रखा गया था लेकिन एक वर्ष बाद अलमारी की चाबी नही मिलने पर अलमारी का ताला तोड़कर कलश को बाहर निकाला गया।

स्व. अटलजी की पुण्यतिथी मनाने के लिए भाजपा की पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस एवं पार्टी कार्यकर्ता नगर निगम पंहुचे लेकिन एमआईसी हाॅल में रखी अटलजी के अस्थि कलष को अलमारी से बाहर निकालने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लग गया। दरअसल यह हालात इसीलिए बने क्योंकि जिस अलमारी में अस्थि कलश रखा हुआ था उसकी चाबी कहीं गुम हो गई जिसके बाद लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद अलमारी का ताला तोड़कर अस्थि कलश को बाहर निकाला गया। हालांकि इन सभी के बाद अटलजी के चित्र और अस्थि कलश पर पुष्पमाला चढाकर उन्हे याद किया गया।

DOWNLOAD

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026