पत्रकारों को लट्ठ मारेन के आदेश, बदनावर SDM की काॅल रिकाॅर्डिंग वायरल

धार। लाॅकडाउन के दौरान इन दिनों प्रशासन को भले ही सरकार ने कार्य करने के लिए पाॅवर दी है लेकिन कुछ प्रशासनिक अधिकारी अपने पद का दुरउपयोग कर अब पत्रकारों को पिटवाने पर तुले हुए हैं। मामला धार जिले का है जहां बदनावर एसडीएम नेहा साहू द्वारा फोन काॅल पर क्षेत्र के दो पत्रकारों को जरूरत पड़ने पर लट्ठ मारने के आदेश दिए गए, जिससे साफ पता है कि लाॅकडाउन के समय में सरकार ने जहां प्रशासनिक अधिकारी के हाथ खोल दिए हैं तो वहीं अब अधिकारी उन शक्तियों का गलत उपयोग भी करने लगे हैं। सबसे पहले सुनिए वो रिकाॅर्डिंग जिसमें बदनावर एसडीएम पुलिसकर्मी को पत्रकारों को ही पीटने के आदेश दे रहीं हैं।

दरअसल बदनावर के पत्रकार नीतेश शर्मा तथा विश्वास सिंह कवरेज के लिए गए हुए थे जिस दौरान पुलिसकर्मी विशाल नागवे ने उन्हे रोका और जब पत्रकार ने बदनावर एसडीएम से पुलिसकर्मी की बात कराई तो एसडीएम ने अपने पद का रौब झाड़ते हुए पत्रकारों को ही पीटने के आदेश दे दिए।

वहीं इस मामले के बाद पूरे धार जिले के पत्रकारों में प्रशासन के खिलाफ रोष देखा गया जिसके तहत धार जिला पत्रकार संघ ने जिला पुलिस अधीक्षक तथा जिला कलेक्टर को इस बात से अवगत कराते हुए जांच करने तथा दोषियों पर कार्यवाही की मांग की गई। हालांकि अब देखना होगा जिला अधिकारी इस मामले में ठील बरतते हैं या फिर काॅलरिकाॅर्डिंग के आधार पर बदनावर एसडीएम पर कार्यवाही की जाती है या नहीं।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026