बैतूल। जिले में कोरोना का ग्राफ में एक बार फिर उछाल आया है। बता दें कि जिले में कोरोना केस ने शतक मारते हुए 100 संक्रमित मरीजों का आंकड़ा हो चुका है। वहीं जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती देख अब जिला कलेक्टर ने हर रविवार को लाॅकडाउन किए जाने के आदेश जारी किए हैं।
बैतूल जिले में कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जिले में पहला केस 6 अप्रैल को मिला था जिसके बाद लगातार कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बता दें कि 95 दिनों में यह आंकड़ा अब 100 पर पहुंच चुका है।
वहीं कोरोना ग्राफ बढ़ता देख प्रशासन सक्रीय नजर आया और अब हर रविवार को लाॅकडाउन घोषित किया गया है। वहीं दूसरी ओर दुकानों में अधिक भीड़ होने तथा मास्क नहीं पहनने पर मौके पर ही जुर्माना लगाया जा रहा है।
जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लाॅक में अब तक सबसे अधिक 29 संक्रमित मरीज मिले हैं।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More