भिंड। जिले के युवा पत्रकार अविनाश द्विवेदी जी का एक रोड एक्सीडेंट के दौरान निधन हो गया है। बता दें कि स्व. श्री अविनाश द्विवेदी अपने साथियों के साथ कार से अहमदाबाद गए हुए थे जहां इस दौरान बड़ो दरा के पास उनका रोड एक्सीडेंट हुआ। जानकारी मिली है कि अपने निजी वाहन स्कॉर्पियो से 3 साथी संजू शर्मा, आलोक शर्मा एवं लकी शर्मा के साथ अविनाश द्विवेदी अहमदाबाद गए हुए थे जहां से 2 अक्टूबर की देर रात भिंड वापस लौटते समय उनके वाहन की अहमदाबाद बड़ोदरा के बीच अज्ञात वाहन से टक्कर हुए जिसके बाद सभी कार सवार गंभीर रूप से घायल हुए थे।
दुर्घटना स्थल के पास एक होटल संचालक ने यह घटना देख पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों घायलों को बड़ोदरा के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पत्रकार अविनाश द्विवेदी के सर में गहरी चोटें आने के कारण उन्हे 2 दिन आईसीयू में रखा गया लेकिन उन्होने बड़ोदरा हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।
भिंड जिले के पत्रकार साथियों के साथ ही कैमरा24 टीम को भी
स्व.अविनाश द्विवेदी जी के निधन पर गहरा दुःख है,
यह एक अपूर्ण क्षति है – CEO Camera24
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More