भिंड। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भिंड नगरपालिका द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 1 लाख 21 हजार का इनाम रखा गया। यह आयोजन खंडा रोड पर आयोजित किया गया जिसमें जिलेभर की करीब एक दर्जन टोलियां शामिल हुई, सभी टीमों ने मटकी फोड़ने की मशक्कत रात 9 बजे से शुरू की जिसके बाद देर रात 1 बजे दबोहा मोड़ की टीम ने मटकी फोड़ी।
इस टीम के गोविंदा बने श्यामवीर ने बड़े ही आकर्षक अंदाज में मटकी फोड़ी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह, पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस, नपा उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, समाजसेवी गणेश भारद्वाज तथा कांग्रेस पार्टी के नेता मौजूद रहे जिनके द्वारा विजेता टीम को 1 लाख 21 हजार का चेक और ट्रॉफी प्रदान की।
टोरंटो (कनाडा): दक्षिणी ओंटारियो में बीती रात भयानक चक्रवाती तूफान आया, इसके कारण वहां मूसलाधार बारिश… Read More
अमेरिका के यूटा राज्य में स्थित मशहूर Zion National Park में तेज मॉनसूनी बारिश के… Read More
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More