मंडप छोडकर भागा दूल्हा, ढूंडते रह गए परिजन

भिंड। एक शादी के मंडप में फेरे लेते समय ही बीच फेरों से दूल्हे के भाग जाने का मामला सामने आया है। भिंड के गोरमी कस्बे में 22 अप्रैल को लड़की की शादी थी। जिसमें मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र स्थित गुलाबपुरा गांव से प्रमोद कुशवाहा बारात लेकर पहुंचा था।

लड़की वालों ने लड़के वालों का जमकर स्वागत किया। जिसके बाद धूमधाम से बैंड बाजे के साथ बारात निकली, वरमाला कार्यक्रम भी हुआ जिसमें दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और फिर शादी की रस्में शुरू हो गयीं। लेकिन फेरे लेते समय ही छह फेरों के बाद बहाना बनाकर दूल्हा मंडप से निकल गया और जब काफी देर बाद वापस नहीं आया तो लोगों मेंखलबली मच गई।

दूल्हे के भागने की खबर सुनते ही सारे बाराती वहां से चले गए और लड़की हाथों में मेहंदी लगाए विदा होने की राह देखती रह गई। वधू पक्ष के साथ वर पक्ष ने भी दूल्हे को ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला जिसके बाद वधू पक्ष के लोगों ने थाने में पहुंचकर शिकायत की। हालांकि दूल्हा मंडप से क्यों भागा इस बात की जानकारी तो दूल्हे के मिलने के बाद ही पता लग सकती है।

लड़की के परिजनों का कहना है कि उन्होंने अंबाह के गुलाबपुरा गांव के प्रमोद कुशवाहा के साथ अपनी इकलौती बेटी की शादी तय की थी। अपनी हैसियत से ज्यादा उन्होंने नगदी सहित सारा सामान शादी में दिया। लेकिन देर रात फेरों के बीच से ही अचानक दूल्हा भाग गया जिससे दुल्हन सहित सारा परिवार बेहद दुखी है।

वहीं इस मामले में जब मेहगांव एसडीओपी से बात की गई तो उनका कहना है किइस प्रकार  का एक मामला सामने तो आया था, लेकिन बाद में परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट ना कर आपसी सहमति से पंचायत के माध्यम से मामला निपटा लिया और लड़की वालों ने शादी से इनकार कर दिया।

Recent Posts

विदिशा में CAIT मध्यप्रदेश का संभागीय सम्मेलन आयोजित, 8 जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी हुए शामिल

विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More

October 7, 2026

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026