Satna

नागौद में बड़ी लापरवाही, एक जगह जुटे हजारों लोग

सतना। जिले में कोरोना को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बता दें कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए धार्मिक आयोजनों तथा मंदिर में श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में जाने पर रोक है लेकिन वहीं दूसरी ओर सतना जिले के नागौद में सोमवार के दिन हजारों की संख्या में लोग मंदिर पहुंचे जिस दौरान कोरोना संक्रमण का खतरा बना रहा।

  • कोरोना के जानलेवा खतरे से अनजान दिखे लोग
  • सोमवार के दिन सतना जिले के नागौद का नजारा
  • पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से लोग भक्ति में डूबकर कोरोना के जानलेवा खतरे को नजर अंदाज करते दिख रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो बीते 20 जुलाई तक सतना जिले में कोरोना पाॅजिटिव कुल मरीजों की संख्या 71 हो चुकी है जिनमें से 27 मरीजों का उपजार जारी है।

जिले में भले ही कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा कम हो लेकिन कोरोना काल में लापरवाही ही सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है, जिसका एक नजारा सतना जिले के नागौद में भी देखने को मिला।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026