ग्वालियर। ग्वालियर में जहां एक ओर भाजपा प्रत्याशी के नामांकन दाखिले से पूर्व आयोजित हुई जनसभा फेल होती दिखाई दी तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन दाखिले से पूर्व आयोजित हुए रोड शो में जनसैलबा उमड़ता दिखाई दिया।
दरअसल भारतीय जनता पार्टी की मुरार के रामलीला मैदान में एक जनसभा आयोजित हुई जिसमें चुनिंदा भाजपा नेता-कार्यकर्ता तथा कुछ आमजन ही दिखाई दिए बाकी पीछे की कुर्सियां खाली पड़ी रहीं जिसके कारण यह जनसभा फेल होती हुई दिखाई दी। भाजपा की जनसभा में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया तथा भाजपा प्रत्याशी विवेक नारायण शेजवलकर मुख्य रूप से मौजूद रहे।
दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह ने अखिलेश्वर महादेव की पूजन अर्चना की जिसके बाद आयोजित हुए रोड शो में जनसैलाब उमड़ा। बता दें कि यह रोड शो विभिन्न मार्गो से होता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां कांग्रेस पार्टी के ग्वालियर से प्रत्याशी अशोक सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। रोड शो में मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, मंत्री लाखन सिंह, विधायक मुन्नालाल गोयल, विधायक प्रवीण पाठक और जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More