नेता जी की दबंगई का वीडियो वायरल, थाना पहुंचकर पुलिसकर्मी को धमकाया

शिवपुरी जिले में एक जनप्रतिनिधि की दबंगई का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नेताजी पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक जनप्रतिनिधि किस तरह जनता की सेवा के लिए तत्पर पुलिस को दबंगई दिखा रहे हैं। वहीं पुलिस थाना से बाहर निकलते समय भी जनप्रतिनिधि द्वारा हंगामा किया गया।

दरअसल यह वीडियो शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाने की बताई जा रही है और इस वीडियो में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश चैहान, दबंगई करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि नेताजी के गुस्से में आने कारण, उनकी बस का चालान कटना बताया जा रहा है। वीडियो में मुकेश चैहान यह कहते नजर आ रहे है कि उनके वाहन का परमिट है, टैक्स देते हैं, फिटनेस भी है उसके बाद भी चालान काटा गया।

जानकारी मिली है कि पुलिस द्वारा भाजपा नेता मुकेश चैहान की यात्री बस का 1 हजार रूपयों का चालान काटा गया था जिससे आग बबूला हुए भाजपा नेता मुकेश चैहान ने सुभाषपुरा थाना पहुंचकर पुलिसकर्मियों से दबंगई की।

वहीं थाना से बाहर जाते समय नेता जी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश चैहान हाथापाई पर तक उतार आए जिसका वीडियो रिकाॅर्ड कर लिया गया। हालांकि थाने में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को चालान काटने पर धमकाने के मामले में अब पुलिस अधिकारी क्या कार्यवाही करते है, यह देखने वाली बात होगी।

Recent Posts

3 साल में 1 लाख को 2.5 लाख बनाने वाले टॉप 5 म्यूचुअल फंड्स!

अगर आप अपने पैसे को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो म्यूचुअल फंड (Mutual Funds)… Read More

September 5, 2026

Canada Weather Forecast: कनाडा के ओंटारियो में भारी तबाही, जानें कैसा रहेगा अगले कुछ दिनों का मौसम?

टोरंटो (कनाडा): दक्षिणी ओंटारियो में बीती रात भयानक चक्रवाती तूफान आया, इसके कारण वहां मूसलाधार बारिश… Read More

September 3, 2026

अमेरिका के मशहूर पार्क में खतरनाक बाढ़ के हालात, तेज बारिश से मची तबाही

अमेरिका के यूटा राज्य में स्थित मशहूर Zion National Park में तेज मॉनसूनी बारिश के… Read More

September 1, 2026

नेपाल बाढ़ में माता-पिता को खोजते मासूम बच्चे का भावुक वीडियो, पढ़ें पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More

August 31, 2026

देपालपुर से स्विट्ज़रलैंड तक जुड़ी ‘भक्ति की डोर’

देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More

August 25, 2026

जयपुर के मंदिर में भावुक हुईं मैथिली ठाकुर, आँखों से बही आंसुओं की धारा

Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More

March 9, 2026