Categories: LucknowPrayagraj

MLA की बेटी साक्षी से दलित की शादी, हाल में मारपीट की खबर

लखनऊ – बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी और उनके पति अजितेश कुमार अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंच गए. इस बीच अजितेश के वकील का कहना है कि हाई कोर्ट परिसर में कुछ लोगों ने अजितेश के साथ मारपीट की है, हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है.

इस मामले में सुनवाई सुबह करीब 11 बजे जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा की कोर्ट में होगी. इससे पहले साक्षी और अजितेश उत्तर प्रदेश पुलिस की कड़ी सुरक्षा में दिल्ली से प्रयागराज पहुंचे.

साक्षी ने आरोप लगाया कि उनके पिता ने उन्हें पढ़ने नहीं दिया. अगर वो पढ़ने देते तो शादी नहीं करती. उन्होंने कहा, ‘मुझे घर से निकलने नहीं देते थे. साक्षी ने कहा ‘मैं उनसे कहना चाहती हूं कि आप अपनी सोच बदलो और जितना महत्व बेटे को देते हो उतना ही मुझे और मेरी बहन को भी दो.’

बता दें कि बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी अपने दलित पति अजितेश कुमार के साथ शुक्रवार को आजतक के स्टूडियो पहुंची थीं. साक्षी और अजितेश कुमार अपने रिश्ते के बारे में बता रहे थे कि आजतक के स्टूडियो में अजितेश के पिता भी पहुंच गए. अपने पिता को देखकर अजितेश भावुक हो गए और दोनों रोने लगे.

Source Aaj Tak

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026