सिवनी। एक सम्मेलन के दौरान भाजपा विधायक ही अपने संबोधन के दौरान भटक गए और मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को छिंदवाड़ा का भावी सांसद बता दिया। दरअसल छिंदवाड़ा में राष्ट्रीय कलचुरी समाज का सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें सिवनी के भाजपा विधायक दिनेश राय भी शामिल हुए थे।
सिवनी के भाजपा विधायक दिनेश राय अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लोकसभा चुनाव के नामांकन भी नहीं हुए और उन्होंने भाव आवेश में आकर मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ को भावी सांसद होने की बात अपने संबोधन में कह डाली। वहीं विधायक दिनेश राय ने छिंदवाड़ा के विकास मॉडल की भी खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि छिंदवाड़ा का विकास मॉडल अनुकरणीय है और यह मॉडल पूरे प्रदेश में लागू करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील भी मंच से की।
दूसरी ओर जब प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ उद्बोधन देने मंच पर पहुंचे तो उन्होंने सिवनी विधायक को भटके हुए मुनमुन राय के रूप में संबोधित किया जिससे हंसी मजाक का माहौल बना गया। हालांकि इस वाक्या के बाद विधायक दिनेश राय लोगों और भाजपाईयों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More