छिबराऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कन्नौज जिले में एक इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता दिख रहा है। दरअसल कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक सड़क हादसे के बाद सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा एक डाॅक्टर के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया था जिसके बाद भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने सौ शैय्या अस्पताल पहुंचकर डाॅक्टर डीएस मिश्रा से मुलाकात की। वहीं मीडिया से रूबरू होकर सांसद सुब्रत पाठक ने पूर्व मुख्यमंत्री आखिलेश यादव पर तंज कसा।
कन्नौज भाजपा सांसद, सुब्रत पाठक ने बताया कि अखिलेश यादव ने एक सांसद होते हुए ऐसा कृत्या किया है जिसके कारण एक सांसद होने के नाते वह डाॅक्टर से माफी मांगने पहुंचे थें। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए सुब्रत पाठक ने कहा कि यदि अखिलेश यादव, मुलायम सिंह जी के बेटे नहीं होते तो वह आज शायद एक जिला पंचायत के सदस्यत तक नहीं होते।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More