शिवपुरी। जिले में नहर से पानी लेने को लेकर दो जातीय समूहों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है जिसमें दो लोगों की मौत जबकि लगभग पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दरअसल शिवपुरी के कोटा भगोरा ग्राम में नहर के पानी को लेकर दो जातीय गुटों में विवाद होने की सूचना है जिस दौरान गोलीबारी के साथ ही दोनों पक्षों के बीच तलवार और लाठियों से मारपीट हुई है। जानकारी मिली है कि इस विवाद के दौरान एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हुए हैं।
घायल पहलवान सिंह ने बताया कि नहर में सफाई कर रहे थे तभी कुछ ग्रामीणों ने गोलीबारी कर मारपीट शुरू कर दी। बताया गया कि नहर से पानी निकलाने की बात पर दबंगों द्वारा मारपीट की गई। हालांकि इस मामले में शिवपुरी एएसपी गजेंद्र सिंह ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है जिसमें दो लोगों की मौत जबकि पांच लोग घायल हुए है। शिवपुरी एएसपी ने बताया कि वारदात करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।
टोरंटो (कनाडा): दक्षिणी ओंटारियो में बीती रात भयानक चक्रवाती तूफान आया, इसके कारण वहां मूसलाधार बारिश… Read More
अमेरिका के यूटा राज्य में स्थित मशहूर Zion National Park में तेज मॉनसूनी बारिश के… Read More
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More